करेंट अफेयर्स 11 अक्टूबर 2021

  • डीके मोहंती को नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NDMC) का नया उत्पादन निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • सीआईएसआर के वैज्ञानिक डॉ. शशांक सुद्रियाल को जर्मनी के ग्रीन टैलेंट आउटस्टैंडिंग यंग टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • सत्यजीत  जो कि कन्नड़ अभिनेता थे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • राजस्थान की 20 वर्षीय बालिका अदिति माहेश्वरी को एक दिन के लिए भारत की ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु विज्ञानी अब्दुल कदीर खान का निधन हो गया है।
  • ब्रिटिश एयरवेज ने लिंग भेद से बचने के लिए उड़ानों में लेडीज एन्ड जेंटलमेन शब्द का उपयोग करने पर रोक लगा दी है।
  • आज के दिन (11 अक्टूबर) को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है।
  • आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को 4 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स टीम फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी है।
  • एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) ने राजस्थान में 470 मेगावाट और गुजरात में 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 500 करोड़ रूपए के हरित ऋण पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय अंतरिक्ष संघ की शुरुआत करेंगे।
Posted on by