करेंट अफेयर्स 12 अक्टूबर 2021

  •  जस्टिस राजेश बिंदल को इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। मुख्य न्यायाधीश पद के लिये राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन ने शपथ ग्रहण कराया।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिमिनट 13 लोगों की मौत हो रही है।
  • अभिनेता रणवीर सिंह को कोइनस्विच कुबेर क्रिप्टो करेंसी मंच ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
  •  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,313 (181 मौतें) नए मामले सामने आये हैं।
  • राजस्थान राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा से पारित एक बिल को वापस लेने की घोषणा की है, बिल का नाम बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल है।
  • आयरलैंड की एमी हंटर नाम की महिला क्रिकेटर ने 16 वर्ष की उम्र में शतक जड़ (121) दिया है, ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं।
  • आज के दिन (12 अक्टूबर) को विश्व भर में विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2021) के रूप में मनाया जा रहा है।
  • आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है।
  • न्यूनतम मजदूरी एवं आव्रजन शोध कर तीन विद्वानों डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट, गुइदो इम्बोंस  को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • भारत ने किर्गिस्तान में विकास परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता के समझौते पर सहमति जताई है।
  • सरकार ने राकेश झुनझुनवाला की आकाशा एयरलाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने 43 पदक (17 स्वर्ण, 16 रजत एवं 10 कांस्य पदक) अपने नाम किये हैं।
Posted on by