प्रसाद प्लस योजना

हाल ही में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पर्यटन राज मंत्री के.जे.अलफोंस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्रालय द्वारा पहचाने गए तीर्थ स्थल या विरासत स्थलों के समग्र विकास के उद्देश्य से तीर्थस्थल जीर्णोद्वार एवं आध्यात्मिक संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (प्रसाद) प्लस योजना शुरू की गयी है

इस योजना के तहत 25 विरासत स्थलों की पहचान की गयी है। इन स्थलों में अमरावती,श्री शैलम,तिरुपति,कामाख्या,पटना,गया,द्वारका,सोमनाथ,हजरतबल,कटरा,देवघर,गुरुगयुर,ओम्कारेश्वर,त्रियाम्ब्केश्वर,पुरी,अमृतसर,अजमेर,कांचीपुरम,वेल्लान्कन्ने,वाराणसी,अयोध्या,मथुरा,बद्रीनाथ,केदारनाथ और बेलूर शामिल है।

इस योजना के तहत विरासत स्थलों में सड़क,रेल एवं जल परिवहन व यात्री टर्मिनल ,एटीएम,मुद्रा विनिमय काउंटर,पर्यटन सुचना केंद्र आदि का विकास किया जायेगा

Posted on by