करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर 2021

  • थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे श्रीलंका देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर यात्रा पर गए हैं।
  • इफको के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई का निधन हो गया है।
  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जस्टिस अकील कुरैशी को राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान की शुरुआत करेंगे, इस मास्टर प्लान को पीएम गति शक्ति योजना नाम दिया गया है।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अमित खरे को नियुक्त किया गया है।
  • आज के दिन (13 अक्टूबर) को अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
  • 19 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने अजेय रहते हुए ला नुसिया ओपन शतरंज टूर्नामेंट शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है।
  • दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ लड़ने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को 18 अक्टूबर से फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इस वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
  • आरबीआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म Haribhakti & Co LLP कंपनी पर दो वर्ष के लिए किसी भी प्रकार के ऑडिट से जुड़े काम पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। एक अप्रैल, 2022 से अगले दो साल तक किसी भी रेगुलेटेड कंपनी का ऑडिट नहीं कर पाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को कंपनी पर यह प्रतिबंध लगा दिया।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मीरा मोहंती नया संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
Posted on by