करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर 2021

  • दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गयी है।
  • बुडापेस्ट में आयोजित हो रहे फर्स्ट सेटरडे ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट दिव्या देशमुख15 वर्षीय भारतीय ने जीत लिया है।
  • ओयो कंपनी ने पैरालंपियन दीपा मलिक को कंपनी में निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक पद पर नियुक्त किया है।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को वैश्विक कारोबार में मजबूत नेतृत्वकर्ता के लिए इस साल के लिए सीके प्रह्लाद पुरस्कार प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
  • आज के दिन को विश्व भर में विश्व दृष्टि दिवस 2021 दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
  • प्रियांक कानूनगो दूसरी बार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में हेली हब बनाने को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • यूजीसी ने सभी राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं और उच्च शिक्षण संस्थानों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
  • क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने टीम प्रबंधन की बैठक कर शार्दुल ठाकुर, (अक्षर पटेल को मुख्य टीम से स्टैंडबाई में कर दिया गया है) खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप की मुख्य टीम (अंतिम 15) में जगह दी है।
Posted on by