चर्चा में क्यों?
हाल ही में पर्यटन मंत्रालय द्वारा अतुल्य भारत धरोहर श्रृंखला के तहत संगीत-माला कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली से शुरू किया गया है। इसे वाराणसी और कोच्ची में भी आयोजित किया जायेगा।
उद्देश्य-
-इस तरह के आयोजन का उद्देेेश्य देश के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना और 'सबके लिए पर्यटन ' के विचार को लागू करना है।
मुख्य बिंदु-
देश के इन तीनो स्थानों को महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में चुना गया है जहाँ संगीत-माला कार्यक्रम का आयोजन स्पिक-मैके के सहयोग से किया जायेगा जो 6 सप्ताहांतो तक चलेगा।
इसमें कव्वाली ,कबीर गायन,सहगान,बाउल और अन्य लोक विधाओं में भी गायन और वादन प्रस्तुत किया जायेगा।