करेंट अफेयर्स 20 - 21 अक्टूबर 2021

21 अक्टूबर 2021

  •  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री अगले साल अपनी नौकरी छोड़कर प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में वापस लौट जाएँगी।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इन्फोसिस फॉउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया।
  •  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपना सोशल मीडिया TRUTH Social प्लेटफॉर्म लॉन्च किये।
  •  फेसबुक द्वारा कई नियमों के उल्लंघन के चलते ब्रिटेन ने कंपनी पर 519 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है।
  •  ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
  •  भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है, ऐसा करने वाला वह चीन एवं अमेरिका के बाद तीसरा देश बन गया है।
  •  आज के दिन देश भर में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस (नेशनल पुलिस डे) के रूप में मनाया जा रहा है।
  •  भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन के चलते पेटीएम कंपनी पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है।
  •  कमोडोर अमित रस्तोगी को राष्ट्रीय अनुसन्धान विकास निगम के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  •  कैमरून मोला को प्रेमियों प्लेनेटा साहित्यिक पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है।
  •  गांधीधाम, गुजरात में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में आयुष वन उद्घाटन किया है।
20 अक्टूबर 2021

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर दौरे पर उत्तर प्रदेश के तीसरे हवाई अड्डे का लोकार्पण किया है, हवाई अड्डे का नाम कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
  •  दो पूर्व दो भारतीय खिलाड़ियों तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ एवं स्पिनर हरभजन सिंह मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है।
  •  वैभव डांगे जो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सलाहकार है उन्होने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  •  लोकसभा सदस्य बाबुल सुप्रियो ने औपचारिक रूप से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  •  व्हाइट हाउस ने तीन भारतवंशियों समेत (सनी पटेल, जॉय बसु, आकाश शाह) 19 नेताओं को लोगों को उभरते हुए नेताओं को 2021-2022 के लिए अपने फेलो के रूप में नामित किया है।
  •  थॉमस वेस्ट को अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के इस्तीफा देने के बाद नया विशेष दूत नियुक्त किया गया है।
  •  वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 की ओर से जारी रैंकिंग में (११३ देशों की लिस्ट में) भारत को 71वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  •  एम नाइट श्यामलन को बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  •  पायस जैन अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गये है।
  •  यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कितने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है।
  •  आज के दिन (20 अक्टूबर) को प्रतिवर्ष विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  •  पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरनजीत का बीमारी के कारण 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

Posted on by