भारत में जनसंख्या - वृद्धि की समस्या पर प्रकाश डालिए

भारत की अनेक समस्याओं का कारण यहाँ की तेजी से बढती हुई जनसख्या है । स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि इसे सख्या विस्फोट की संज्ञा दी जाती है । अर्थशारित्रयों का मत है कि भारत के लिए इस बढती हुई जनसंख्या की जरूरतो को पूरा करने के लिये पर्याप्त साधन नहीं हैं । आज हमारी जनसख्या लगभग एक अरब पाच करोड से भी ऊपर होने का अनुमान है l
यदि इसी गति से जनसख्या वृद्धि होती रही, तो आने वाले समय मे स्थित हर प्रकार से नियंत्रण से बाहर हो जाएगी । जनसख्या में तेजी से वृद्धि के कारण हमारे विकास की गति बहुत धीमी पड़ गई है । गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी जैसी विकराल समस्याओं के मूल में जनसख्या की अधाधुँध वृद्धि है ।
Posted on by