यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान द्वारा बनाया गया एक 'मोबाइल ऐप' है। यह कौशल विकास हेतु भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत संचालित कार्यक्रम है। यह ऐप एक परिष्कृत प्रौधोगिकी मंच है जिसमे कई हज़ार कॉल को एक साथ संभालने की क्षमता है। इस 'ऐप' के माध्यम से न सिर्फ लोगो को जानकारी मिलेगी बल्कि युवाओ को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे । नए निकायों को लगाने और पुराने निकायों की मरम्मत करने में भी 'सूर्य मित्र' मोबाइल एप बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।