पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तार से समझाइए l

पर्यावरण प्रदूषण दो शब्दों, पर्यावरण और प्रदूषण से मिलकर बना है। जैसा की हम पिछले लेख मे यह जान चुके है की पर्यावरण का तात्पर्य हमारे चारों ओर आस-पास के वातावरण एवं परिवेश से होता है, जिसमे हम, आप और अन्य जीवधारी रहते है। 

'प्रदूषण' को स्पष्ट करते हुए कोलिन वाकर ने कहा है "प्रकृति के द्वारा प्रदत्त सामान्य वातावरण मे भौतिक, रासायनिक या जैविक कारको के कारण होने वाले परिवर्तन प्रदूषण है।                                                           " प्रदूषण के प्रकार 
पर्यावरण मे मिलने वाले हानिकारक पदार्थ, जो पर्यावरण को प्रदूषित बनाते है प्रदूषक कहलाते है तथा इस समस्या को प्रदूषण कहते है। प्रदूषण के निम्न प्रकार होते है--

1. वायू प्रदूषण 

जीवाश्य ईधन, कोयला, लकड़ी, खनिज तेल, पेट्रोल, कल-कारखानों तथा वाहनों का धुआं वायू प्रदूषण पैदा करते है। इनके कारण वायुमंडल मे जहरीली कार्बन डाईआक्साइड, सल्फर हाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सीसा इत्यादि की मात्रा बढ़ रही है। इससे भूमंडलीय तापमान मे वृद्धि हो रही है। सांस तथा गले की बीमारी, अम्लीय वर्षा, ओजोन परत मे कमी, जीव-जंतुओं की असमय मृत्यु होना वायु प्रदूषण के हानिकारक दुष्परिणाम है।

2. जल प्रदूषण 

कल-कारखानों का कूड़ा-कचरा तथा हानिकारक रसायन नही व जलाशयों मे फेंकने, शहर की गंदगी व सीवर नदियों मे बहाने, रासायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने, मृत जीव-जंतुओं व मनुष्यों के शव अथवा उनके अवशेषों को नदियों मे फेंकने आदि कारणों से जल प्रदूषण होता है। प्रदूषित जल मनुष्यों मे पीलिया, पेचिश, टायफाइड, पेट के रोग, त्वचा के रोग पैदा करता है। इसके कारण नदियों व समुद्रों मे जीव-जंतुओं की ऑक्सीजन की कमी होने व जहरीला पानी होने के कारण मृत्यु हो जाती है। 

3. भूमि प्रदूषण 

रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करने शहरी गंदगी तथा कूड़ा-करकट को खुला फेंकने, कल-कारखानों का अपशिष्ट पदार्थ व रसायनों को भूमि पर फेंकने से भूमि प्रदूषण होता है। भूमि प्रदूषण के प्रभाव से मृदा उपजाऊ नही रह जाती है, कृषि का उत्पादन घट जाता है तथा फसल मे खनिज एवं पोषक तत्वों की मात्रा घट जाती है। 

4. रेडियोऐक्टिव प्रदूषण 

रेडियोऐक्टिव पदार्थों के प्रयोग से रेडियोऐक्टिव किरणों का विकिरण होता है। अणु, बम, परमाणु बम इत्यादि के विस्फोट से भी हानिकारक रेडियोऐक्टिव किरणें पैदा होती है जिनके कारण वातावरण प्रदूषित हो जाता है। रेडियोऐक्टिव किरणों के ज्यादा विकिरण से त्वचा रोग, कैंसर, गुणसूत्रों का दुष्प्रभाव, विकलांगता आदि प्रभाव पैदा हो जाते है।

5. ध्वनि प्रदूषण 

वाहनों, मशोनों, जनरेटरों, वाद्ययंत्रों इत्यादि के शोर से ध्वनि प्रदूषण होता है। ध्वनि प्रदूषण से बहरापन, पागलपन, चिड़चिड़ापन इत्यादि लक्षण पैदा हो जाते है। ज्यादा शोर के कारण गर्भ मे बच्चों मे विकलांगता आ जाती है। 


Posted on by