कावेरी एक अंतरराज्यीय नदी है तथा यह मुख्यता कर्नाटक एवं तमिलनाडु में बहती है इसका एक हिस्सा केरल राज्य में भी गुजरता है जबकि समुंद्र में गिरने से पूर्व नदी कराई काल से गुजरती है जोकि पांडिचेरी का हिस्सा है कावेरी नदी के जल के बंटवारे को लेकर इन चार राज्यों में विवाद ब्रिटिश काल से ही चला आ रहा है मुख्य विवाद कर्नाटक एवं तमिलनाडु के बीच है जो कि 2016 में विशेष रूप से चर्चा में आ रहा है तथा यह मामला वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में है।