23 अक्टूबर 2021- भारत सरकार की फंडिंग से बने जयनगर-कुर्था रेलवे लिंक रेलवे लिंक को देश की ओर से औपचारिक रूप से नेपाल को सौंप दिया गया है।
- डॉ. अभिलाषा गौड़ को केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के अधीनस्थ इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल कॉउंसलिंग ऑफ़ इंडिया (ईएसएससीआई) की सीईओ बनाया गया है।
- रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए अमेरिका सरकार के साथ एमके 54 टारपीडो एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई विमानों को खरीदने के लिए 423 करोड़ रूपए का सौदा किया है।
- दो हॉलीवुड अभिनेताओं मार्टिन स्कॉरकोजी एवं इस्तेवान सावो को 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- हरीश चौधरी को पंजाब कंग्रेस ने प्रभारी महासचिव हरीश रावत को पद से मुक्त करते हुए राज्य का नया प्रभारी महासचिव बनाया है।
- भारत और इंग्लैंड के बीच कोरोना के कारण रद्द हुए पांचवे टेस्ट मैच को 01 जुलाई 2022 से कराने की घोषणा की गयी है।
- हिंदी की मशहूर एवं दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
- आज के दिन विश्व हिम तेंदुआ दिवस (23 अक्टूबर) को विश्व भर में में मनाया जा रहा है।
- अभिनेता ऋतिक रोशन को मेडिसिन निर्माता कंपनी ल्युपिनलाइफ़ ने आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के लिए नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
- नवनीत नाकरा को वनप्लस कंपनी ने भारत का नया प्रमुख बनाया है।
- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने तुर्की एवं म्यांमार दो नए देशों को ग्रे लिस्ट में डाल दिया है, अब ग्रे लिस्ट में कुल 22 देश ग्रे लिस्ट में हो गए हैं।
22 अक्टूबर 2021- अमेरिका खाद्य व दवा प्रशासन (FDA) ने मॉडर्ना और जॉनसन एन्ड जॉनसन कंपनियों के कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे डोज (बूस्टर डोज) को मंजूरी प्रदान कर दी है।
- केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है।
- पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाही नहीं करने के कारण फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखने की घोषणा की है।
- दक्षिण कोरिया ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट (नूरी) का सफल परीक्षण किया है।
- मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब आदिवासी परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार नयी योजना को शुरू करने की घोषणा की है।
- केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टूरिज्म इन बौद्ध सर्किट : अ वे फॉरवर्ड उद्घाटन किया है।
- शाकिब अल हसन टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 39 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज (शहीद आफरीदी के साथ संयुक्त) बन गए हैं।
- वैश्विक पेंशन सूचकांक 2021 की 43 देशों की लिस्ट में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इम्तियाज अली को भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का ब्रांड एम्बेस्डर डायरेक्टर को नियुक्त किया गया है।
- एडिडास ने फिल्म अभनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
- अलेक्सी नवेलनी को यूरोपियन संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार (सखारोव पुरस्कार 2021) प्रदान किया गया है।
24 अक्टूबर 2021
1. स्मार्टफोन-आधारित ई-वोटिंग तकनीकी किस राज्य में विकसित की गई?
उत्तर तेलंगाना
कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद देश में इस तरह की पहल तेलंगाना में हुई। दिनांक 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक राज्य के खम्मम (Khammam) जिले में डमी वोटिंग परीक्षण आयोजित किए गए।
तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (TSEC) राज्य के आईटी विभाग के इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज विंग और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) के कार्यान्वयन समर्थन के साथ यह स्मार्टफोन-आधारित ई-वोटिंग समाधान विकसित की गई।
2. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब घोषित किया गया?
उत्तर 22 दिसंबर, 1992 को
यह दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को विश्व स्तर पर गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस वर्ष यह दिवस Building Forward Together: Ending Persistent Poverty, Respecting All People And Our Planet थीम के साथ मनाया गया।
3. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस की कौन-सी वर्षगाँठ मनाई गई?
उत्तर 37 वीं
यह दिवस हर साल 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष NSG) के स्थापना की 37वीं वर्षगांठ है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके महानिदेशक एम ए गणपति है।
सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का आदर्श वाक्य है।
4. रोपवे (Ropeway) सेवाओं का उपयोग करने वाला भारत का पहला शहर कौन-सा है?
उत्तर वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
वाराणसी, सार्वजनिक परिवहन में रोप-वे सेवाओं का उपयोग करने वाला देश का पहला शहर बनने जा रहा है। हाल ही में केंद्र और राज सरकार के बीच 80:20 के हिसाब से 424 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्णय लिया गया है।
पूरी दुनिया में इस तरह की सेवा देने वाला वाराणसी तीसरा शहर होगा। इससे पहले बोलीविया और मैक्सिको सिटी में सार्वजनिक परिवहन में रोप-वे सेवाएँ शुरू है।
पायलट चरण में यह सेवा 4 स्टेशन से शुरू की जाएगी, जो 11 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।
5. भारत की 21वीं महिला ग्रैंड मास्टर बनने वाली खिलाडी का नाम क्या है?
उत्तर दिव्या देशमुख
15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हंगरी में ग्रैंड मास्टर (GM) में अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) हासिल किया।