परीक्षा में कुछ पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न
1. कौन लोहितवादी के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? गोपाल हरि देशमुख
2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? कुँवर सिंह ने।
3. सल्तनत काल में दार-उल-शफा क्या होता था? चिकित्सालय
4. दीवान-ए-अमीर कोही नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? मुहम्मद बिन तुगलक ने
5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? अहमदनगर पर
6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? बालाजी बाजीराव
7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? पालवंश के शासकों द्वारा
8. तमिल में तोलकाप्पियम किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? तमिल व्याकरण से
9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? ऋग्वेद संहिता में
10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? गुरु तेगबहादुर को
11. पूर्ण स्वराज की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई? लाहौर अधिवेशन (1929) में
12. किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी? लॉर्ड मेयो
13. भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता किनको कहा जाता है? सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? रास बिहारी घोष
15. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था? वेलेंटाइन चिरोल ने