राष्ट्रीय हथकरघा दिवस :

देश में हैंडलूम और बुनकरों का सम्मान एवं प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है और भारत के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाता है। जो 2018 में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का चौथा संस्करण है,  जो 2015 में शुरू हुआ था ।

यह उत्सव देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हथकरघा के योगदान को उजागर करने, बुनकरों की आय व उनके गौरव को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

        हथकरघा दिवस मनाने के लिए 7 अगस्त का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है।

उल्लेखनीय है कि घरेलू उत्पादों और उत्पादन इकाइयों को नया जीवन प्रदान करने के लिए 7 अगस्त 1905 को देश में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था।

स्वदेशी आंदोलन की याद में ही 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया,तभी से यह प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है ।

Posted on by