आईयूसीएन (International Union for Conservation of Nature)

आईयूसीएन विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा वैश्विक पर्यावरण नेटवर्क है जिसकी स्थापना अक्टूबर 1948 में हुई। यह'वर्ल्ड कन्जर्वेशन यूनियन' के नाम सेे भी जाना जाता था।

इसका मुख्यालय ग्लैंड,स्विट्ज़रलैंड में है जो जिनेवा के निकट है।

आईयूसीएन में सरकारी संगठन और गैर सरकारी संगठन दोनों सदस्य होते है। 200 से ज्यादा सरकारी संगठन और 1000 से ज्यादा गैर सरकारी संगठन IUCN के सदस्य होते हैं।

आइयुसीएन का मिशन एवं दृष्टिकोण

आईयूसीएन वैज्ञानिक शोध का समर्थन करता है, पूरे विश्व में फील्ड प्रोजेक्टों का प्रबंधन करता है तथा सरकारी,गैर सरकारी ,संयुक्त राष्ट्र ,विभिन्न कंपनियों एवं स्थानीय समुदायों को एकजुट करता है ताकि नीतियों एवं कानूनों का क्रियान्वयन अच्छी तरह से हो सके।

जैव विविधता का संरक्षण अर्थात पौधों एवं पशुओं को लुप्त होने से रोकना एवं प्राकृतिक क्षेत्रों को नष्ट होने से बचाना ही आईयूसीएन का मुख्य कार्य है। इसलिए यह संकटग्रस्त जीव-जंतुओं की एक सूची जारी करता है,जिसे 'रेड डाटा बुक' कहते है।

  आईयूसीएन जैव-विविधता संरक्षण के अलावा चार अन्य क्षेत्रो पर भी कार्य करता है-

--- जलवायु परिवर्तन 

--- संपोषणीय ऊर्जा

--- आजीविका

--- हरित अर्थव्यवस्था

Posted on by