Beyond Knowing
Ed Tools
Play Quiz
Sign in
Join Sookshmas
Beyond Knowing
Jobs
Ed-Tools
Play Quiz
Sudhanshu Kumar Mishra
Wall
Questions
e-Notes
Calculations
MCQs
News/Article
करेंट अफेयर्स 25 - 26 अक्टूबर 2021
26 अक्टूबर 2021
आईपीएल 2022 के लिए दो नयी टीमों लखनऊ (आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा), अहमदाबाद (सीबीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा) को शामिल किया गया है, अब आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
स्विस ब्रॉकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2021-2022 में भारत की आर्थिक विकास दर 9.5 प्रतिशत रहेगी।
सूडान देश की सेना ने देश के प्रधानमंत्री एवं अंतरिम सरकार के मंत्रियों को गिरफ्तार कर सरकार को भंग कर आपातकाल लगा दिया है।
चीन ने अंतरिक्ष में उपस्थित कचड़े को साफ करने के लिए शिजियान-21 उपग्रह को लॉन्च किया है।
पंजाब राज्य के चुनाव प्रमुख ने मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग को सुनिश्चित करने के लिए गरुण ऐप को लॉन्च किया है।
अभिनेत्री कंगना रनोट को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है, उन्होंने यह पुरस्कार चौथी बार अपने नाम किया है।
ब्रिटिश मूल के भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड की कुछ निबंध, कहानियां, निबंध और यादों का संकलन कर एक नयी पुस्तक राइटिंग फॉर माय लाइफ जारी की गयी है।
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को इजराइल देश ने अपना राष्ट्रीय मुद्दा घोषित कर दिया है।
रामनाथ कृष्णन को आईसीआरए का प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया गया है।
वर्ल्ड इंटरसेक्स जागरूकता दिवस आज के दिन को विश्व भर में मनाया जा रहा है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने खिलाड़ी बेन स्टोक्स को वापस एशेज सीरीज के लिए टेस्ट टीम में जगह दी है।
25 अक्टूबर 2021
प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत साल 2020 के 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से आज सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना को लॉन्च करने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय माचिस उत्पादक संघ ने 01 दिसंबर से माचिस की एक डिबिया की कीमत एक रूपए से बढ़ाकर दो रूपए करने की घोषणा की है।
भारतीय-अमेरिकी पत्रकार चिदानंद राजघट्टा अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर इस महीने के अंत में किताब लॉन्च करेंगे, किताब को कमला हैरिस : द फेनोमेनल वूमेन नाम दिया गया है।
सरकारी विरोधी कार्यकर्ता को छोड़ने की अपील पर तुर्की के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत समेत 10 देशों के राजनयिकों को देश से निकाल दिया है।
इथोपिया की 23 वर्षीय लेतेसेनबेट गिडे ने वेलेंसिया हाफ मैराथन को एक घंटे दो मिनट बावन सेकेंड समय में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
वर्ल्ड टी-२० विश्व कप में भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हराकर मैच जीत लिया है।
फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने तमिल फिल्म कुझंगल को 94वें अकादमी पुरस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।
9. भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक युद्धपोत विक्रांत के दूसरे चरण के समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया गया है।
Parambikulam Tiger Conservation Foundation (PTCF) को अर्थ हीरोज़ अवार्ड्स 2021अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
11. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जेनेरिक दवाओं पर छूट के लिए श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना को लॉन्च किया है।
Sudhanshu Mishra
General Study (GS)
Civil Services Entrance Exams-Medium-Hindi
Oneday Exams-Medium-Hindi
CTET-Medium-Hindi
Teachers Exams-Medium-Hindi
Current Affairs
October
2021
Posted on
by
Score
Share
Views
Comment(s)
Please
Login
to post your answer or reply to answer
Recent e-Note Comments
Recent e-Notes
Top Scored e-Notes
Scroll
×
Login to India's fastest growing social media for Self-Learners!
Sign in with Google
OR
Not registered?
Create an account
Forgot Password?
×
Join India's fastest growing social media network for learning and education!
Sign in with Google
OR
Already a registered user?
Login