करेंट अफेयर्स 27 - 28 अक्टूबर 2021

28 अक्टूबर 2021
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर भारत की परमाणु शक्ति संपन्न अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षा किया गया जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर है, मिसाइल का नाम अग्नि-5 है।
  • दिल्ली राज्य सरकार सड़कों पर घूम रहे जानवरों के लिए एम्बुलेंस सेवा (जिसमें घायल जानवरों का उपचार किया जायेगा) योजना को शुरू करने जा रही है?।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से आसियान भारत सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
  • प्रख्यात गाँधीवादी नेता एवं चम्बल की धरती को डकैतों से मुक्त कराने वाले एसएन सुब्बा राव का निधन हो गया है।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किसानों की सहायता के लिए उड़ान 2.0 योजना को शुरू कर दिया है।
  • बलदेव प्रकाश को आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक का अगला सीईओ एवं एमडी नियुक्त किया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने की घोषणा की है।
  • देश का गोवा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है।
  • केवी कामत को विकास वित्त संस्थान एनएबीएफआइडी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने मिताली राज, नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियो को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया है।
  • जर्मन बुक ट्रेड 2021 का शांति पुरस्कार से त्वितसी डैंगारेमबगा को सम्मानित किया गया है।
27 अक्टूबर 2021
  • भारतीय मूल की अनीता आनंद को कनाडा की नयी रक्षा मंत्री बन गयीं हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से ईस्ट एशिया समित को संबोधित किये।
  • कल्याण कुमार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कचरा प्रबंधन में विफलता को लेकर गाजियाबाद नगर निगम पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • यूएई देश ने वर्ष 2060 तक शुद्ध शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के स्तर को प्राप्त करने की घोषणा की है।
  • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट कंपनी के साथ मिलकर स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है।
  • सीएसआईआर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव निगम को जोसेफ ए. कुशमैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • नीति आयोग ने स्टार्टअप की विभिन्न सफल कहानियों को लोगों के बीच लाने के लिए इनोवेशन फॉर यू पुस्तक को लॉन्च किया है।
  • 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय स्वतंत्र भारत @ 75 : सत्यनिष्ठा के साथ आत्मनिर्भरता है।
  • एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने पर, उनकी जगह टीम ने नए खिलाड़ी को जगह दी है।

Posted on by