करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर 2021

29 अक्टूबर 2021
  • फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर मेटा (प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप का नाम वही रहेगा) कर दिया है|
  • राजीव रंजन झा को पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का नया निदेशक (परियोजना) नियुक्त किया गया है।
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • अमेरिका ने 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा सहित 248 प्राचीन बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं जिनकी कीमत 110 करोड़ रूपए है।
  • नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।
  • भारतीय रेलवे ने लोगों से होने वाले फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए ट्रूकॉलर ऐप से करार किया है।
  • भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को ओमान देश ने मंजूरी दे दी है जिससे अब भारतीय बिना क्वारंटीन के उस देश की यात्रा कर सकते हैं।
  • वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने चोटिल खिलाड़ी ओवैड मैकॉय की जगह जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया है जिसे आईसीसी की ओर से भी हरी झंडी दे दी गयी है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने कासगंज के सोरों स्थान को तीर्थस्थल घोषित किया है।
  • आज के दिन (29 अक्टूबर) को विश्व भर में वर्ल्ड स्ट्रोक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति रोह ताय वू का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ।

Posted on by