1. भौतिक जल प्रदूषण: भौतिक जल प्रदूषण से जल की गंध, स्वाद एवं ऊष्मीय गुणों में परिवर्तन हो जाता है।
2. रासायनिक जल प्रदूषण: रासायनिक जल प्रदूषण जल में विभिन्न उद्योगों एवं अन्य स्रोतों से मिलने वाले रासायनिक पदार्थों के कारण होता है।
3. शरीर क्रियात्मक जल प्रदूषण: जब जल के गुणों में इस तरह का परिवर्तन हो जाए कि उस जल के उपयोग से मानव की क्रिया-विधि हानिकारक रूप से प्रभावित होती हो तो उसे शरीर क्रियात्मक जल प्रदूषण कहा जाता है।
4. जैविक जल प्रदूषण: जल में विभिन्न रोगजनक जीवों के प्रवेश के कारण प्रदूषित जल को जैविक जल प्रदूषण कहा जाता है।