नागरिकता (citizenship) पर टिप्पणी लिखिए l

एक नागरिक वह है जिसे राज्य के शासन में कुछ भाग प्राप्त हो और जो राज्य द्वारा प्रदान किए गए सम्मान का उपभोग करता हो l
नागरिक समाज के वे सदस्य होते है जो कुछ विशेष कर्तव्यों द्वारा समाज से बधे हो , जो समाज के नियंत्रण में रहते हो और जो समाज द्वारा प्रस्तुत सुविधाओ का निरंतर रूप से उपभोग करते हो l
नागरिक वह व्यक्ति है जो एक राज्य का सदस्य हो और जो समस्त समाज के उच्चतम नैतिक हित की वृद्धि के साधनों को बुद्धिमानी से समझ कर राज्य की सीमा में ही अपने कर्तव्य पालन और अपने उच्चतम विकास के लिए प्रयत्नशील हो l
नागरिकता व्यक्ति और राज्य के पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने वाली उस स्थिति का नाम है, जिसके अंतर्गत राज्य के द्वारा व्यक्ति को नागरिक और राजनीतिक अधिकार प्रदान किए जाते है और व्यक्ति राज्य के प्रति विशेष भक्ति रखता है l
Posted on by