अपना भारत देश एक कृषिप्रधान देश है। जहा किसान अपने देश के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए किसान को देश का एक सैनिक माना गया है।
क्योंकि अगर हमारे देश के सिमा पर सैनिक नहीं होंगे तो हमारे देश के दुश्मन हमारे देश के ऊपर हमला कर सकते है, इसी तरह अपने देश में अगर किसान नहीं होंगे तो खेती नहीं हो सकती और खेती नहीं होंगी तो अपने देश का हर एक नागरिक भूखा रह जायेगा, फिर चाहे वो सिमा पर लड़ रहा जवान ही क्यों ना हो।
इसलिए किसान हमारे समाज के रीढ़ की हड्डी हैं। इसलिए उन्हीं के वजह से हम लोग सभी प्रकार का भोजन खा सकते है। जिस कारण हम लोग कभी भूखे नहीं रहते है, जो उन्हीं की देन है।