1, नर्मदा नदी
नर्मदा नदी का उद्गम मैकाल पर्वत की अमरकंटक चोटी से होता है। यह 1312 किलोमीटर लंबी है। इसका अपवाह क्षेत्र 98795 वर्ग किलोमीटर है। जिसका 87 प्रतिशत भाग मध्य प्रदेश में है ।तथा 11.5 परसेंट गुजरात में तथा 1.5 परसेंट महाराष्ट्र में पड़ता है।
अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है। इसके उत्तर में विंध्यांचल और दक्षिण में सतपुड़ा पर्वत स्थित है। इसके बीच में यह भ्रंश घाटी में बहती है। जबलपुर के नीचे भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानों में एक दिव्य भव्य कंदरा और कपिलधारा प्रपात का निर्माण करती है ।जहां से 23 मीटर की ऊंचाई से जल गिरता है।
2.तापी (ताप्ती)
यह मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नामक स्थान के पास सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है। यह 724 किलोमीटर लंबी है। इसके बेसिन का उन्नासी प्रश्न भाग महाराष्ट्र में 15% मध्यप्रदेश में तथा 6% गुजरात में पड़ता है ।यह सतपुड़ा तथा जनता पर्वतों के बीच भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है ।इसकी प्रमुख सहायक पूर्णा नदी है नर्मदा के समांतर सतपुड़ा के दक्षिण में बैठकर खंभात की खाड़ी में गिरती है। इस के मुहाने पर सूरत नगर स्थित है काकरापार तथा उपाय परियोजनाओं के द्वारा इसके जल का उपयोग होता है।
3,साबरमती नदी
यह 320 किलोमीटर लंबी है राजस्थान में मेवाड़ पहाड़ियों से निकलकर खंभात की खाड़ी में गिरती है ।अहमदाबाद किस नदी के किनारे स्थित है ।यह तीसरी बड़ी पश्चिम में प्रवाहित होने वाली नदी है।
4,माही नदी
इसका उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्याचल पर्वत से होता है यह नदी 553 किलोमीटर की दूरी तय करने के पश्चात खंभात की खाड़ी में जाकर गिरती है।