: यम द्वितीया (Yam Dwitiya) को भाई दूज या भैया दूज (Bhai Dooj) भी कहा जाता है. दिवाली (Diwali) के पांच दिन के त्योहार (Festival) में एक दिन भैया दूज भी शामिल है. भैया दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन मनाया जाता है. यम द्वितीया के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करती हैं और उनके लंबी आयु की कामना करती हैं. भाई दूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की परंपरा है. इस साल भाई दूज यानी यम द्वितीया नवंबर महीने की 6 तारीख को मनाया जाएगा.