निर्यात मित्र

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली मेंनिर्यात मित्र मोबाइल एप जारी किया।

भारतीय निर्यातक महासंघ (एफआईईओ) द्वारा विकसित यह एप एंड्राइड और आईओसी प्लेटफॉर्म वाले सभी मोबाइल फोन पर उपलब्ध है।

इसके जरिये अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित सभी नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की जा सकती है।

इसमें आयात-निर्यात से जुड़ी नीतियाँ, जीएसटी की दरें, निर्यात के लिये मिलने वाली रियायतें, शुल्क तथा बाज़ारों तक पहुँचने के लिये आवश्यक निर्देश शामिल हैं।

इसमें 87 देशों के डाटा को शामिल किया गया है।

इसकी सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें टैरिफ से जुड़ी सभी जानकारियाँ उपलब्ध हैं।
Posted on by