1,125 लुप्तप्राय भारतीय स्टार कछुए (Geochelone Elegana), जिन्हें तस्करी द्वारा बांग्लादेश ले जाया जा रहा था, को सिटी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में जब्त किया गया है।
इंडियन स्टार टोर्टोइज (Indian Star Tortoise) को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ़ नेचर (IUCN) की लुप्तप्राय प्रजातियों की लाल सूची में 'अतिसंवेदनशील' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
यह प्रजाति वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची IV में भी सूचीबद्ध है और विदेश व्यापार नीति के तहत निर्यात के लिये प्रतिबंधित है।
यह प्रजाति सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्ती के अधीन है।
भारतीय स्टार कछुए भौगोलिक घटना के तीन व्यापक क्षेत्रों में पाए जाते हैं: उत्तर-पश्चिम भारत (गुजरात, राजस्थान) और आसपास के दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान, तमिलनाडु के पूर्वी एवं दक्षिणी भाग, आंध्र प्रदेश तथा पूर्वी कर्नाटक से ओडिशा तथा संपूर्ण श्रीलंका|
'विदेशों में पालतू जानवर' के रूप में उपयोग के लिये बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिये इन प्रजातियों का अवैध व्यापार किया जाता है।