दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है

दुनिया का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है. जो कि बिल्कुल उत्तर में है. यह बिल्कुल उत्तरी ध्रुव से लगा हुआ है. इसलिए यह महासागर सर्दियों के समय में पूरी तरीके से जम जाता है. इसलिए इस महासागर को उत्तरी ध्रुवीय महासागर के नाम से भी जाना जाता है. यह विश्व के पांच महासागरों में गिना जाता है पर सबसे छोटे महासागरों में आता है.

और यह महासागर पूर्व में यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका से घिरा हुआ है. आर्कटिक महासागर साल भर पूरी तरीके से जमा ही रहता है. पर सर्दियों के समय में पूर्ण रूप में जम जाता है. आर्कटिक महासागर 1,40,00,000 किलोमीटर स्क्वायर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देखे तो अंटार्कटिका महाद्वीप के जितना ही है.

आर्कटिक महासागर दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका से क्षेत्रफल की दृष्टि से डेढ़ गुना ज्यादा बड़ा है और इसका हमारे पृथ्वी के मौसम को बनाए रखने में बहुत ज्यादा महत्व है. क्योंकि उत्तरी ध्रुव होने के कारण यहां पर पृथ्वी का ज्यादातर बर्फ का हिस्सा यानी ग्लेशियर उत्तरी ध्रुव इसी आर्कटिक महासागर में ही है.
Posted on by