2020 - भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक़, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया। आईओए ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बहिष्कार का आह्वान वापस लिया। रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया। वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाई, कहा, 'दुनिया अब एक नया हथियार देखेगी'। 2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला। 2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया। 2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया। उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।