‘जल बचाओ, वीडियो बनाओ, पुरस्कार पाओ’ की शुरूआत मंत्रालय ने भारत सरकार के माय-गव पोर्टल के सहयोग से किया था।
इसका उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है।
इस प्रतियोगिता कि शुरुआत 10 जुलाई, 2018 को की गई थी।
इसके तहत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने देशवासियों से जल संरक्षण, आदर्श जल उपयोग, जल संसाधन विकास और प्रबंधन के विषय में किये जाने वाले प्रयासों, महत्वपूर्ण योगदानों और उत्तम व्यवहारों पर वीडियो बनाकर अपलोडकरने की अपील की थी।