पुलित्जर पुरस्कार क्या है कब मिलता है और किसे किसे मिला है?

१-न्यूयॉर् वर्ल्ड के प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की स्मृति में 1917 से अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है इसमें जनसेवा को छोड़कर प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत $10000 की राशि प्रदान की जाती है।
२-यह पुरस्कार सामान्य रिपोर्टिंग, आत्मकथा, कविता ,फोचर लेखन ,नाटक, अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग एवं जन सेवा के लिए दिया जाता है।
३-अभी तक चार भारतीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं गोविंद बिहारी लाल (1937) झुंपा लहरी (2000) , गीता आनंद (2003) तथा सिद्धार्थ मुखर्जी (2011)।
४- बता दें कि पिछले साल 2020 में भारत के तीन पत्रकारों को पुलित्जर सम्मान से सम्मानित किया गया था। दार यासीन, मुख्तार खान और चन्नी आनंद को पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) मिला था। 2021 का पुलित्जर पुरस्कार डार्नेला फ्रेजियर को दिया गया।
Posted on by