स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2019:

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2019 के लिए टूलकिट लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किट लॉन्च किया।

भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिसंबर 2017 में देश के 111 बड़े शहरों में नागरिकों के जीवन-यापन हेतु उपलब्ध सुविधाओं के आंकलन के लिए सर्वेक्षण कराया था। इस अवसर पर स्‍वच्‍छ भारत मिशन-एसबीएम ओडीएफ+ और एसबीएम ओडीएफ++ के लिए दिशानिर्देश, जनभागीदारी बढ़ाने के लिए वेब पोर्टल, जीवन सुगमता सूचकांक, जीवन सुगमता सूचकांका डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया। चंडीगढ़ इंडेक्स में जगह पाने वाला एक मात्र संघ शासित प्रदेश है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 पुणे ,नवी मुंबई,ग्रेटर मुंबई ,तिरुपति,चंडीगढ़,ठाणे,रायपुर,इंदौर,विजयवाड़ा ,भोपाल

2019 से पूरे देश में 4 जनवरी से 31 जनवरी के बीच सभी शहरों में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस सर्वेक्षण का मुख्‍य उद्देश्‍य शहरों को कचरा और खुले में शौच से मुक्‍त कराने है। सर्वेक्षण के जरिए लोगों को शहरों में साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों की विश्‍वसनीय और प्रमाणिक जानकारी उपलब्‍ध कराने की भी कोशिश होगी।

ऑनलाइन माध्‍यम से डिजिटल सर्वे

सर्वेक्षण के संकेतक/प्रश्‍नावली में 5000 अंक होंगे, जबकि 2018 के सर्वेक्षण के ऐसे सर्वेक्षण में 4000 अंक रखे गए हैं। सर्वेक्षण के लिए डाटा संकलन का काम नीचे दर्शाए गए चार प्रमुख स्रोतों से किया जाएगा, जिनमें सेवा स्‍तर पर हुई प्रगति, प्रत्‍यक्ष निगरानी, लोगों से प्राप्‍त फीडबैक और प्रमाणन शामिल है। सेवा स्‍तर पर हुई प्रगति की श्रेणी में एक नया घटक जोड़ा गया है,

Posted on by