व्युत्क्रम या तुल्य अनुपात का नियम बताइए।

इस नियम को सन् 1792 में एक जर्मन वैज्ञानिक रिक्टर ने प्रतिपादित किया था इसके अनुसार जब दो तत्वों के भिन्न-भिन्न द्रव्यमान अलग-अलग किसी तीसरे तत्व के निश्चित द्रव्यमान से सहयोग करते हैं और यदि इन दोनों तत्वों में कभी सहयोग हो सके तो वह उसी अनुपात में अथवा इसके सरल गुणित अनुपात में सहयोग करगे जिसमें वे तीसरे तत्वों के एक निश्चित द्रव्यमान से सहयोग करेंगे।
उदाहरण - कार्बन हाइड्रोजन से सहयोग करके मेथेन तथा ऑक्सीजन से सहयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है इन यौगिकों में कार्बन के निश्चित द्रव्यमान अर्थात 12 ग्राम से सहयोग करने वाले हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन तत्वों के द्रव्यमान में  4:32 या 1:8का अनुपात है अतः जब हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन सहयोग करके जल बनाते हैं तो जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन 1:8 के अनुपात में होते हैं।
Posted on by