मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना

मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना’ दिल्ली में शुरू की गई है| इस योजना के तहत निजी कंपनियां किसानों के खेतों में सोलर पैनल लगायेगी| यह पैनल एक एकड़ खेत के एक तिहाई हिस्से में लगाया जाएगा और यह पैनल जमीन से 3.5 मीटर की ऊंचाई पर लगाया जाएगा, जिससे उस हिस्से में होने वाली खेती प्रभावित ना हो| इस योजना के तहत किसान को पहले साल एक लाख रुपये किराए के रूप मिलेंगे और 25वें साल में 4 लाख रुपये मिलेंगी| इस किराये के साथ-साथ किसान को 1000 यूनिट बिजली भी मुफ्त दी जायेगी|
Posted on by