भारतीय विज्ञान कांग्रेस 105 वां अधिवेशन2018....

20 मार्च, 2018 के मध्य भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 105वां अधिवेशन मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल (मणिपुर) में आयोजित किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या था?
(a) डिजिटल समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर-दराज तक पहुंच
(c) कृषि विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(d) पर्यावरण परिवर्तन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16-20 मार्च, 2018 के मध्य ‘105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ (105th Indian Science Congress) का आयोजन मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल (मणिपुर) में किया गया।
  • इंफाल ने पहली बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की।
  • इस विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता प्रो. अच्युता समन्ता (Achyuta Samanta) ने किया।
  • 16 मार्च, 2018 को इस विज्ञान कांग्रेस का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • 105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर-दराज तक पहुंच’’ (Reaching the Unreached Through Science and Technology) था।
  • इसमें देश भर के वैज्ञानिकों के अलावा कुछ प्रमुख विदेशी वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
  • इसके साथ ही बाल विज्ञान कांग्रेस, महिला विज्ञान कांग्रेस तथा राष्ट्रीय विज्ञान संचारक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Posted on by