इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज18 अगस्त को 18वें एशियाई खेलों का आगाज हो गया ।
18 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में एशिया के 45 देशों के लगभग 11,000 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इन सभी खिलाड़ियों के बीच 40 खेलों की 465 स्पर्धाओं में मुकाबला होगा।
एशियाई खेलों का आगाज राजधानी जकार्ता के गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में शुरु हो गया । एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार दो शहर साझा रूप से मेजबानी कर रहे हैं।
जकार्ता और पालेमबांग शहर में इन खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। जकार्ता जहां देश की राजधानी है वहीं पालेमबांग दक्षिणी सुमात्रा प्रोविंस की राजधानी है। इससे पहले साल 1962 में भी एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।
एशियाई खेलों में पहली बार ई-स्पोर्ट्स और कैनो पोलो को जगह दी गई है।
ई-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में प्रोफेशनल खिलाड़ियों के बीच वीडियो गेम्स की स्पर्धा होगी। वहीं कैनो पोलो पानी में पोलो की तरह खेला जाने वाला खेल है, जहां खिलाड़ी पोलो की तरह गेंद को गोल पोस्ट के अंदल डालते हैं।इन दोनों खेलों को इस बार प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। साल 2022 में 19वें एशियाई खेलों में ई-स्पोर्ट्स को मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा।