सामयकी-जुलाई 2018 (भाग-4)

  • देश के पहले कौशल प्रशिक्षण केंद्र की नींव उड़ीसा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रखी।
  • IIT मद्रास ने दुनिया का पहला दूरस्थ रूप से संचालित माइक्रोस्कोप लांच किया।
  • फोर्ब्स ने सर्वोत्तम भुगतान वाले मनोरंजको कि सूची जारी की, जिसमें अक्षय कुमार 76 नं. पर और सलमान खान 82 नं. पर है।
  • किसान मेला शुरू किया-SBI ने।
  • थाईलैंड ओपन 2018 में अपना पहला खिताब जीता। (गर्ल्स में नोजोमी ओकुहारा ने और बॉयज में कांता सुनेयामा ने)।
  • आर्सेनिक विषाक्तता शोध के लिए ऑक्सफोर्ड पुरस्कार जीता-IIT खड़गपुर ने (गंगा और ब्रह्मपुत्र डेल्टा में शोध करके)।
  • नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस 18 जुलाई को मनाया गया। (note:- नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस की शुरुआत 2009 में हुई।नेल्सन मंडेला साउथ अफ्रीका के अश्वेत पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने रॉबिन द्वीप में 27 वर्ष व्यतीत किया।उन्हें 250 से अधिक अवार्ड मिले। भारत रत्न उन्हें1990 में मिला और निशान-ए-पाकिस्तान 1992 में दिया गया। नेल्सन मंडेला को मदीवा नाम से भी जाना जाता है।
  • सोटेविल एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल नीरज चोपड़ा ने जीता, जो फ्रांस में हुआ है।नीरज चोपड़ा ने यह गोल्ड मेडल 86.7 मी. भाला फेंक कर प्राप्त किया।
  • एशियाई खेलों में भारत के सेफ द मिशन के रूप में वृज भूषन शरन(भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष) को नामित किया गया।
  • जोपर रिटेल का अधिग्रहण 'फोन पे' ने किया।
  • भारत अमेरिका प्रतिनिधि मंडल की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसकी अध्यक्षता रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने की। यह बैठक साल में 2 बार होती है।
  • पारिस्थितिकी तंत्र पर मानव गतिविधि के प्रभाव के लिए UNEP ने गूगल से साझेदारी की।
  • यूरोपीय यूनियन ने जापान के साथ व्यापक व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर किया।
  • 5 तकनीकी नवाचार केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया- कर्नाटक ने।
  • सरकार ने 11 करोड़ 'आयुष्मान भारत कार्ड' वितरित करने का निर्णय लिया।
  • 67वां राष्ट्रीय परिधान मेला 2018, मुम्बई में आयोजित हुआ।
  • सुप्रीम कोर्ट ने मोब लिनचिंग पर नया कानून बनाने का आदेश दिया।
  • जम्मू कश्मीर में 4th ग्रेड की सभी नौकरियों में साक्षात्कार खत्म कर दिया गया।
Posted on by