इतिहास परमाणु का

परमाणु का इतिहास

 विश्व में परमाणु का इतिहास प्राचीन ग्रीक दार्शनिकों के विचारों से प्रारंभ हुआ माना जाता है। एटम एक ग्रीक शब्द है । 18वीं और 19वी शताब्दी मैं वैज्ञानिकों ने प्रयोग आधारित संकल्पनाओं पर काम करना शुरू किया। सन 19 00  तक भौतिकविद इस बात को जान चुके थे की एटम अपने आप मैं विशाल ऊर्जा को समेटे हुए हैं। ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी अर्नेस्ट रदरफोर्ड द्वारा सन 19 04 मैं परमाणु संरचना का सिद्धांत विकसित किए जाने के कारण उन्हें परमाणु विज्ञान का पिता कहा जाता है। 1 वर्ष पश्चात ही अल्बर्ट आइंस्टीन ने द्रव्यमान और ऊर्जा के बीच संबंध के सिद्धांत के विकसित किया। 1934 में जर्मन जर्मन भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी ने रोम में अपना प्रयोग प्रारंभ किया। 1938 में उन्हें नाभिकीय विखंडन में सफलता प्राप्त हुई। 1939 में वाशिंगटन डीसी में  " सिद्धांतिक भौतिक विज्ञान पर सम्मेलन "आयोजित किया गया जिसमें फार्मी सहित लगभग सभी महत्वपूर्ण भौतिक विज्ञानियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन मैं स्वयं संचालित चेन रिएक्शन की संभावनाओं पर मुख्य रूप से विचार किया गया।

1941 में फर्मी एवं उनके सहयोगियों द्वारा यूरेनियम चेन रिएक्टर के डिजाइन की संभावनाओं का सुझाव दिया गया। 1942 के आरंभ में फर्मी के नेतृत्व वाले वैज्ञानिक अपने सिद्धांतों के विकास के लिए शिकागो विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए। शिकागो विश्वविद्यालय के स्क्वैश कोर्ट पर शिकागो फाइल फर्स्ट नामक विश्व के प्रथम परमाणु रिएक्टर का कार्य प्रारंभ हुआ । 2 दिसंबर 1942 को सुबह रिएक्टर को सफलतापूर्वक संचालित कर लिया गया। यह रिएक्टर संचालित कर पाने की विश्व की पहली घटना थी

Posted on by