मध्यकालीन भारत के सामान्य तथ्य


41. युद्ध की तुलगमा पद्धति को बाबर ने उजबेगों से सीखा और बंदूकों का प्रयोग ईरानियों से।

42. दिसम्बर 1530 ई. में बाबर की मृत्यु हो गई और उसे आगरा में आरामबाग में दफना दिया गया. बाद में उसे काबुल ले जाकर दफनाया गया।

43. हुमायूँ की पत्नी हमीदा बानो बेगम हिन्दाल के आध्यात्मिक गुरु शिया मीर बाबा उर्फ मीर अली अकबर जामी की पुत्री थी।

44. कालिंजर में हुमायूँ ने हिन्दू मन्दिरों को तुड़वाया।

45. लेनपोल ने लिखा है हुमायूँ लुढ़क-पुढ़क कर जिया और लुढ़क कर मर गया।

46. शेरशाह के काल में भूमि बीघों में रस्सी द्वारा नापी जाती थी।

47. अमरकोट के राणा वीरसाल के यहाँ 15 अक्टूबर, 1542 ई. को अकबर का जन्म हुआ था।

48. मीर अब्दुल लतीफ को बैरम खाँ ने अकबर का शिक्षक नियुक्त किया।

49. अकबर ने 1562 ई. में प्रथम बार अजमेर में शेख मोइनुद्दीन चिश्ती की यात्रा की।

50. महाराणा प्रताप की 1597 ई. में मृत्यु हो गई।

51. 1572 ई. में अकबर ने गुजरात पर विजय प्राप्त की और खान-ए-आजम (अजीज कोका) को गुजरात का सूबेदार बनाया।

52. कुतलूखाँ लोहानी ने स्वयं को उड़ीसा का स्वतन्त्र शासक घोषित किया. बिहार के सूबेदार मानसिंह ने 1590 ई. में
उड़ीसा पर आक्रमण किया और लोहानी के पुत्र निसार खाँ को परास्त कर उड़ीसा पर अधिकार कर लिया।

53. चाँद बीबी बीजापुर की रानी थी जिसने मुगल सेना का मुकाबला किया।

54. जब जहाँगीर बादशाह बना उस समय अमरसिंह मेवाड़ का शासक था। जहाँगीर ने उसे हराने के लिए क्रमशः शाहजादा परवेज, आसफखाँ, महाबत खाँ, अब्दुल्लाह खाँ और शाहजादा खुर्रम को भेजा।

55. 1633 ई. में बरहानपुर में मुमताज महल की मृत्यु हो गई।

56. 1636 ई. में बीजापुर में मुगलों का आधिपत्य स्वीकार कर लिया।

57. अकबर, जहाँगीर एवं औरंगजेब के काल के सभी मन्त्री शिया थे।

58. अकबर ने 1562 ई. में ऐतमाद खाँ की मदद से बजट प्रथा शुरू की।

59. अकबर ने विवाह के लिए न्यूनतम आयु निश्चित की लड़कियों के लिए 14 वर्ष, लड़कों के लिए 16 वर्ष।

60. 1585 ई. में अकबर ने एक स्थायी न्यायिक समिति की नियुक्ति की। इसके सदस्य थे–बीरबल, हकीम हम्माम शमशेर खाँ (कोतवाल) और कासिम खाँ।

61. अमीर खुसरो ने खजाइनुल-फुतूह तारीख-ए-अलाई की रचना की।

62. ध्रुपद राग को संगीत में स्थान दिलाने का श्रेय ग्वालियर के राजा मानसिंह को जाता है। मानसिंह ने ‘कौतूहल’ नामक संगीत ग्रन्थ लिखा।

63. बाबर ने तुर्की में अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी लिखी. इस पुस्तक का फारसी में दो बार अनुवाद हुआ. एक बार अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना ने।

64. फारसी मुगलों की राजभाषा थी. इसे अकबर ने राजभाषा बनाया।

65. सुखसेन, लालसेन, सरसेन और जगन्नाथ शाहजहाँ के दरबार के प्रसिद्ध गायक थे।

66. मोहम्मद शाह पहला मुगल बादशाह था जिसने उर्दू को प्रोत्साहन दिया।

67. तैमूर का जन्म 1336 ई. में ट्रांस ओक्सियाना में कैच नामक स्थान पर हुआ।

68. अकबर के दरबार के 17 चित्रकारों में से 13 हिन्दू थे। वे थे-दसवन्त, बसावन, केशू, लाल, मुकुन्द, मधु, जगन, महेश, तारा खेमकरन, सांवला, हरिवंश तथा राय।

69. ‘शाहबुर्ज’ शाहजहाँ का गोपनीय कक्ष था जो आगरा के किले में स्थित था।

70. जामा मस्जिद का निर्माण कार्य शाहजहाँ की बेटी जहाँनारा ने पूर्ण कराया।

71. ताजमहल बाईस वर्षों में नौ करोड़ रुपए की लागत में से 1653 ई. में तैयार हुआ।

72. दिल्ली के लाल किले का निर्माण हमीद और अहमद नामक शिल्पकारों की देखरेख में एक करोड़ रुपए में 1648 ई. में पूरा हुआ।

73. शाहजहाँ के काल में एक गुम्बद में अनेक गुम्बदों का निर्माण हुआ। दिल्ली के लाल किले का दीवान-ए-खास इसका उदाहरण है।

74. शाहजहाँ ने इलाही संवत् के स्थान पर हिजरी संवत् प्रारम्भ किया।

75. हुमायूँ के प्रमुख चित्रकार थे-मीर सैयद अली, शिराजी, ख्वाजा अब्दुल समद, सैयद तबरीजी।

76. औरंगजेब ने बीजापुर और गोलकुण्डा में बने चित्रों को नष्ट करवा दिया और अकबर के मकबरे के चित्रों के ऊपर सफेदी पुतवा दी।

77. आगरा स्थित, रामबाग को नूर-ए-अफगान या आराम बाग कहा जाता था।

78. शाहजहाँ के शासनकाल को मुगल शासन का स्वर्ण युग कहा जाता है।

79. नसीरुद्दीन महमूद (इल्तुतमिश के पुत्र) का मकबरा सुल्तानगढ़ी कहलाता है।

Posted on by