पिनॉक रॉकेट

वर्तमान परिदृश्य

- 30 एवं 31 मई 2018 को उड़ीसा के चांदीपुर स्थित प्रूफ एवं प्रयोगात्मक संगठन से पिनॉक रॉकेट के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया गया।

महत्त्वपूर्ण तथ्य

- पिनाक के उन्नत संस्करण को दिशा-निर्देश प्रणाली से लैस किया गया है इससे इसकी मारक क्षमता 70 किलोमीटर हो गई है।

- ज्ञातव्य है कि पूर्व में पिनाक में दिशा निर्देशन प्रणाली नहीं थी और इसकी मारक क्षमता 40 किलोमीटर तक थी।

- पिनाक के इस दिशा निर्देशित संस्करण को पिनाक मार्क 2nd की संज्ञा दी गई है।

- पिनाक के विकास में पुणे का आयुध अनुसंधान एवं विकास संस्थान तथा अनुसंधान केंद्र इमारत हैदराबाद शामिल हैं।

- पिनाक प्रणाली हेतु नौवहन दिशा निर्देशन और कंट्रोल किट का विकास अनुसंधान केंद्र इमारत द्वारा किया गया है।

पिनॉक

- पिनाक एक विश्व स्तरीय मल्टी बैरल रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली है।

- इसका डिजाइन और विकास आयुध अनुसंधान एवं विकास संस्थान पुणे द्वारा किया गया है यह संस्थान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का एक प्रतिष्ठान है।

- डॉक्टर के एम राजन पिनॉक रॉकेट के मुख्य डिजाइन करता हैं।

Posted on by