डेजर्ट टाइगर -5 सैन्य अभ्यास

वर्तमान परिदृश्य

- अप्रैल 2018 में संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया की सेनाओं के मध्य डेजर्ट टाइगर 5 संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न हुआ।

उद्देश्य 

- डेजर्ट टाइगर 5 सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के मध्य विशेषज्ञता का आदान-प्रदान और संयुक्त सैन्य कार्यवाही में वृद्धि करना था।

- साथ ही युद्धक दक्षता एवं प्रदर्शन के स्तर को बढ़ाना और सैन्य बलों की संपूर्ण क्षमता एवं युद्ध की तैयारी में सुधार के लिए एक रणनीति के आधार पर साथ कार्य करना था।

अभ्यास का विवरण

- डेजर्ट टाइगर 5 अभ्यास का कार्यान्वयन सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सार्वभौम भागीदारी के निर्माण एवं सहयोग की संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेतृत्व की इच्छा के फ्रेमवर्क के तहत किया गया।

- संयुक्त अरब अमीरात के थल सेना द्वारा अपने सैनिकों की क्षमता में विकास के लिए रणनीतिक योजना का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

- संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया के मध्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे विनिर्माण ,नवीन तकनीक ,सेवा एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार क्षेत्र ,नवाचार ,अनुसंधान तथा विकास, रक्षा क्षेत्र आदि में मजबूत संबंध हैं।

- वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी सहयोग परिषद देशों में मलेशिया का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

- वर्ष 2016 में दोनों देशों के मध्य 15. 4 बिलियन दिरहम का व्यापार हुआ।

- वर्ष 2015 के अंत तक मलेशिया का संयुक्त अरब अमीरात में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 1.6 बिलियन दिरहम का था जबकि समान अवधि में संयुक्त अरब अमीरात का मलेशिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 8.7 बिलियम दिरहम था।

Posted on by