भारतीय अर्थव्यवस्था एक निम्न मध्यम आय वाली विकासशील अर्थव्यवस्था है। किंतु सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में हो रही तेज वृद्धि के चलते आगामी कुछ वर्षों में मध्यम आय वाले वर्ग में प्रवेश कर जाएगी। स्वतंत्रता पश्चात देश की आर्थिक आधारभूत संरचना अधिक सशक्त तथा मजबूत हुई है। मात्रात्मक तथा गुणात्मक दृष्टि से भी देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।भारत की अर्थव्यवस्था को निम्नलिखित बिंदुओं से स्पष्ट कर सकते हैं
1-कृषि आधारित अर्थव्यवस्था
2-जनसंख्या वृद्धि
3-बेरोजगारी तथा अर्द्ध-बेरोजगारी
4-औद्योगिक पिछड़ापन
5-पूंजी निर्माण की निम्न दर
6-अल्पविकसित अर्थव्यवस्था
7-प्रति व्यक्ति निम्न आय