आप का संपूर्ण क्षेत्र गर्म नहीं होता ,केवल कुछ क्षेत्र गर्म रहता है इसी गर्म क्षेत्र को ज्वाला कहते हैं ज्वाला के 3 भाग होते हैंज्वाला के भाग (Regions of flame)
ज्वाला का सबसे भीतरी भाग (Inner most region of flame)- यह ईधन के बिना जले कणो की उपस्थिति के कारण काला होता है। इस भाग में सबसे कम ऊष्मा होती है।
मध्य भाग (Middle region)- यह ईंधन के अपूर्ण दहन का क्षेत्र होता है इस भाग में कार्बन के अपूर्ण दहन के कारण कार्बन के कुछ कारण गर्म होकर ज्वाला के ऊपर की ओर जाते हैं तथा अधिक गर्म होकर पीली ज्वाला देते हैं।
सबसे बाहरी भाग(Outer most region )-इसमें ईंधन का पूर्ण रूप से दहन होता है इस भाग का ताप सबसे अधिक होता है या नीले रंग का क्षेत्र होता है।