सिंगिरिया की गुफाएँ

          सिंगिरिया की गुफाएँ

    सिंगिरिया की गुफायें श्रीलंका में कोलम्बो के उत्तर-पूर्व में 165 किमी0 दूर मटाले जिले में सिंगिरि कस्बे में स्थित है। गुफाओं का निर्माण धातुसेन के द्वारा हुआ, किन्तु चित्रों का निर्माण उसके पुत्र कश्यप के समय हुआ। (5वीं शदी ई0)
    1830 ई0 में अंग्रेज सैनिक अधिकारी मेजर फोर्मस ने सिंगिरिया गुफा की खोज की।
    1889 ई0 में ए0 मुरे ने यहाॅ चित्रों की प्रतिलिपियाँ तैयार की।
    1967 ई0 में यहाॅ के चित्रों को छति पहँुची यद्यपि 1895 ई0 में सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया था।
    यहाॅ पर कुल 6 गुफायें थी, चित्र केवल 4 में ही बचे है। विशेष चित्र केवल दो गुफा में ही है, जिन्हें बिसेंट स्मिथ ने ए और बी गुफा नाम दिया गया है। ए में 4 और बी में 17 (रीता प्रताप) आकृतियाँ है। ए-5 और बी-17 (अविनाश बहादुर वर्मा)
    चित्रों को अजन्ता की भाँति बनाया गया है। लाल, पील, हरे, काले, सफेद एंव नारंगी रंगों का प्रयोग किया गया है।
    यहाॅ के एक चित्र में राजकुल की महिलायें हाथ में फूल लिए कही जा रही है।
    श्री बेल का मत है, कि सिंगिरिया की गुफा के चित्र सूखे धरातल पर टेम्परा रंगों से बनाये गये है।
    डाॅ0 गिर्राज किशोर अग्रवाल ने अपनी पुस्तक कला और कलम में चित्रों का अंकन गीली दीवार पर किया बताया है। उनके अनुसार गीली दीवार पर लाल अथवा काले रंग से रेखांकन के पश्चात रंग भरे गये है।
    प्रसिद्ध कला विद्वान ई0 वी0 हैवेल ने सिंगिरिया के चित्रकारों की तुलना पाश्चात्य चित्रकार बोत्तिचेली से की है।
 

Posted on by