पर्यावरण भाग 1

 पर्यावरण

         पर्यावरण दो शब्दों से परि तथा आवरण से मिलकर बना है । जिसमें परि शब्द का आशय चारों ओर से तथा आवरण शब्द का आशय ढके हुए से होता है । पर्यावरण से आशय मानव अथवा किसी जीवधारी के चारों ओर पाए जाने वाले उस आवरण से है , जिस में रहकर वह जीव विशेष रूप से अपना जीवन यापन करता है। दूसरे शब्दों में पर्यावरण से आशय उस समूची भौतिक व जैविक अवस्था से है , जिसमें जीवधारी निवास करते हैं तथा वृद्धि कर अपनी स्वाभाविक प्रवृतियों का विकास करते हैं। पर्यावरण में समस्त भौतिक तथा जैविक परिस्थितियों सम्मिलित होती हैं । अतः पर्यावरण जीवो की क्रियाओं एवं प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करने वाली समस्त जैविक तथा भौतिक परिस्थितियों का योग होता है।

Posted on by