पर्यावरण भाग 2

 पर्यावरण की प्रमुख विशेषताएं-

1-अजैविक या भौतिक व जैविक घटक पर्यावरण के महत्वपूर्ण भाग हैं तथा अपनी विशेषता के अनुसार पर्यावरण का निर्माण करते हैं।

2- जीवो के चारों ओर की वस्तुएं पर्यावरण का निर्माण करते हैं।

3- पर्यावरण में जीवो का परस्पर सहवास अनिवार्य लक्षण है।

4- पर्यावरण सदैव बदलता रहता है अर्थात पर्यावरण की प्रकृति गतिशील होती है तथा पर्यावरण की गतिशीलता का प्रमुख कारण सूर्य से प्राप्त ऊर्जा होती है।

5- पर्यावरण परिवर्तनों के प्रति पर्यावरण में निवास करने वाले जीव अनुकूलता उत्पन्न करते रहते हैं।

Posted on by