पर्यावरण भाग 3- पारिस्थितिकी तंत्र

 पारिस्थितिकी तंत्र--

       पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सन 1935 में जर्मनी के एजी ट्रांसले नामक विद्वान ने किया । ट्रांसले के अनुसार किसी एक क्षेत्र में मिलने वाले सभी जीवधारी तथा वातावरण मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं। उनका मानना है की पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरण के सभी जैविक तथा अजैविक कारकों के अंतर्संबंधों से निर्मित होता है।

1-जैविक घटक- जैविक घटक तीन वर्गों में बांंटा होता है-

(क) प्राथमिक उत्पादक अथवा स्वपोषी जैसे पेड़ पौधे

(ख) मुख्य उपभोक्ता जैसे शाकाहारी मांसाहारी तथा सर्वाहारी जीव

(ग) विघटक जैसे बैक्टीरिया तथा शैवाल जो मृत उत्पादक या उपभोक्ता का भक्षण करते हैं

2-अजैविक घटक-  इसमें अकार्बनिक पदार्थ कार्बनिक पदार्थ और भौतिक वातावरण जैसे सूर्य ऊर्जा ऊर्जा तापमान तथाा आद्रता आदि सम्मिलित होते हैं।

Posted on by