वर्तमान में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर (इसाई कैलेंडर /जूलियन कैलेंडर) इसाई धर्म गुरु ईसा मसीह के जन्म वर्ष (कल्पित) पर आधारित है। ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (B.C. - Before the birth of Jesus Christ) कहा जाता है। ईसा पूर्व में वर्षों की गिनती उलटी दिशा में होती है। जैसे महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में एवं मृत्यु 483 ईसा पूर्व में हुआ। यानी ईसा मसीह के जन्म के 563 वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध का जन्म एवं 483 वर्ष पूर्व मृत्यु हुआ।
ईसा मसीह की जन्म तिथि से आरंभ हुआ सन, ईसवी सन् कहलाता है, इसको संक्षेप में ई० लिखा जाता है। ई० को लैटिन भाषा के शब्द A.D. में भी लिखा जाता है। A.D. यानी Anno Domini का शाब्दिक अर्थ है -- in the year of lord ( Jesus Christ ) ।