ऑस्ट्रेलिया ने अपने 5G मोबाइल नेटवर्क प्रोजेक्ट में उपकरण आपूर्ति के लिए चीनी टेलीकॉम कंपनी हुआवेई पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने यह कदम विदेशी हस्तक्षेप और हैकिंग के खतरों को रोकने के लिए उठाया है।
फोर्ब्स की सूची (2018) के मुताबिक, अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में 7वें स्थान पर हैं।
इडोनेशिया में जारी 2018 एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे टीम को हराकर तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। वहीं अब भारत का फाइनल में मुकाबला ईरान से होगा।
एलिंज़ और पेट्रोकार्ड ने भारत में ₹1,600 करोड़ की लागत से 4 पोर्टेबल पेट्रोल पंप मशीन बनाने के लिए करार किया है। पोर्टेबल पंप ऑटोमैटिक सेल्फ-सर्विस मशीन है जिससे लोग पेट्रोल, डीज़ल और केरोसिन खुद ही ले सकेंगे।
अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) ने ₹2,000 करोड़ में मीडिया कन्वर्जेंस नोड्स (MCN) और उससे संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर असेट्स मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो को बेच दिए हैं।
एशियन गेम्स में अब तक के सभी स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को पहली बार कांस्य से संतोष करना पड़ा है।भारतीय पुरुष टीम ने 1990 से 2014 तक टूर्नामेंट में सभी स्वर्ण जीते थे।
भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 299 विकेट झटकने वाली झूलन ने भारत की ओर से 68 टी-20 मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं।
चीनी कंपनी हायर अप्लाएंसेज़ ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में ₹3,069 करोड़ के निवेश से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी।
टिंडर ने कॉलेज के छात्रों के लिए Tinder U नामक सर्विस जारी की है, जिससे छात्र कॉलेज कैंपस के अंदर और बाहर एक दूसरे से कनेक्ट कर सकेंगे।
शार्दुल विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत जीतकर 2018 एशियन गेम्स में भारत को निशानेबाज़ी में चौथा रजत पदक दिलाया।
अंकिता रैना ने कांस्य जीतकर 2018 एशियन गेम्स में भारत को टेनिस में पहला पदक दिलाया। वह टूर्नामेंट इतिहास में सानिया मिर्ज़ा के बाद टेनिस सिंगल्स में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला भी हैं।
भारतीय रेलवे ने दरभंगा (बिहार) और दिल्ली के बीच चलने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के 9 डिब्बों को बिहार की पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग से सजाया है।
शरीलंका को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 से ज़्यादा कस्बों ने सिगरेट की बिक्री का बहिष्कार कर दिया है। वहीं, सरकार 2020 तक
तंबाकू की खेती पर भी रोक लगाने पर विचार कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन द्वारा आरोप कबूलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को कुछ महीनों के भीतर महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है।
भारत में ईबे का परिचालन बंद करने के बाद फ्लिपकार्ट ने पुराना सामान मॉडिफाई कर (रिफर्बिश्ड) बेचने के लिए '2GUD' वेबसाइट शुरू की है।
वरिष्ठ पत्रकार व ब्रिटेन के पूर्व उच्चायुक्त कुलदीप नैय्यर (95) का दिल्ली में निधन हो गया ।