चलते चलते-4

1.- शरदुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरूषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता । 

2.- वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे ।

3.- उद्योग मंडल एसोचैम ने पूर्व नौकरशाह उदय कुमार वर्मा को आज नया महासचिव नियुक्त किया। वह डी. एस. रावत का स्थान लेंगे।

4. - फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, अक्षय कुमार सर्वाधिक कमाई करने के मामले में दुनिया के सातवें नंबर के अभिनेता के रूप में उभरे हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

5.- मूडीज इनवेस्टर सर्विस के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2018 और 2019 में 7.5 प्रतिशत रहेगी।

6.- एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

7. - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरूण जेटली को किडनी संबंधी बीमारी से उबरने के बाद फिर से वित्त मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

8- सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा चेक गणराज्य स्थित इंजीनियरिंग सेवा कंपनी इंटर -इंफोर्मेटिक्स का आठ करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। 

9.- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

10.- भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की झेंग शुआई के खिलाफ शिकस्त के बाद एशियाई खेलों में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

11-ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। वह मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे। 

12- ओडिशा के फिल्म और रंगमंच अभिनेता और देबू बोस के नाम से मशहूर रतीन्द्रनाथ बोस का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। 

13- भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने महिला एशियाई खेलों के 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 

14- भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने एशियाई खेलों की पुरूष युगल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 

15- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। 

16- अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर वरिष्ठ मराठी अभिनेता विजय चाह्वाण का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। 

17.- चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन नेपाल के काठमांडू में आयोजित होगा। 

18- माउंटेन इकोज साहित्य महोत्सव का 9 वां संस्करण भूटान के थिम्फू में शुरू हुआ। 

19- भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झुलन गोस्वामी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से अपने संन्यास की घोषणा की है।

Posted on by