कैसे बदला जाता है स्टेशन का नाम (नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है? )

हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के कर दिया गया है
अब बात कर लेते हैं कि नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है?
1-यूपी सरकार द्वारा सबसे पहले इस स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को  भेजा जाता है
2-केंद्रीय रेल मंत्रालय , भारतीय सर्वेक्षण विभाग और डाक विभाग से स्वीकृत प्राप्त करने के बाद गृह मंत्रालय द्वारा किसी भी स्टेशन या स्थान के नाम परिवर्तन के लिए सहमत दी जाती है
3- उपरोक्त संगठन इस बात की पुष्टि करते हैं कि उनके रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम के समान नाम वाला कोई भी अन्य कस्बा या गांव नहीं है 
4- नाम परिवर्तन को मंजूरी मिलने के बाद एक कार्यकारी आदेश जारी किया जाता है जिसके उपरांत रेल मंत्रालय द्वारा तदनुसार स्टेशन कोड बदल दिया जाता है

Posted on by