1- प्रथम पंचवर्षीय योजना-
* कार्यकाल - (1951-1956 तक )
* उद्देश्य - कृषि क्षेत्र का विकास करना
* Harrold -Domar Model (हेराल्ड डामर मॉडल ) पर आधारित l
* इस योजना के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में उत्पादन को बढ़ाकर आर्थिक विषमता को कम करने का प्रयास किया गया l
2- द्वितीय पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1956- 1961 तक )
* उद्देश्य - औद्योगिक विकास करना
* यह पीसी महालनोविस मॉडल या नेहरू महालनोविस मॉडल पर आधारित थी l
* इस योजना के अंतर्गत समाजवादी विचारधारा को प्रोत्साहित किया गया l
* योजना में भारी उद्योगों के विकास पर अधिक बल दिया गया l
* भिलाई ,दुर्गापुर ,राउरकेला तीन स्थानों पर स्टील उद्योगों की स्थापना की गई l
* 1956 की औद्योगिक नीति की घोषणा की गई
* आर्थिक क्रियाओं पर सरकार का प्रभुत्व
* लाइसेंस प्रणाली एवं कोटा व्यवस्था की शुरुआत की गई l
3 - तृतीय पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1961- 1966 )
* उद्देश्य - कृषि क्षेत्र का विकास करना
* FCI (Food Corporation of India) की स्थापना की गई l
* रसायन उद्योग , इस्पात उद्योग का विस्तार किया गया l
* प्रथम हरित क्रांति घोषणा की गई l
* युद्ध के कारण यह योजना सफल रही l
4- चौथी पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1969- 1974 तक )
* उद्देश - आत्मनिर्भरता के साथ-साथ आर्थिक विकास करना l
* माडल - D. R. गाडगिल मॉडल
* 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया l
* श्वेत क्रांति की शुरुआत हुई l
* परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रोत्साहन किया गया l
5- पांचवी पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1974 - 1979 )
* उद्देश्य - गरीबी उन्मूलन और आत्मनिर्भरता
* वितरण व्यवस्था में सुधार
* काम के बदले अनाज योजना प्रारंभ l
* निर्यात को प्रोत्साहन एवं आयात प्रतिस्थापन पर बल l
* आर्थिक एवं सामाजिक विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकता थी l
* यह योजना अपनी अवध पूरी नहीं कर पाई l
6- छठी पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1980 - 1985 )
* उद्देश्य - गरीबी उन्मूलन
* मॉडल - इनपुट आउटपुट मॉडल
* 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया l
* नाबार्ड की स्थापना (1982 ) की गई l
* आधुनिकीकरण के माध्यम से आत्म निर्भरता पर अधिक बल दिया गया l
7- सातवीं पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1985 - 1990 )
* उद्देश्य - तकनीकी विकास के माध्यम से रोजगार संवर्धन
* आर्थिक एवं सामाजिक न्याय प्राप्त करने पर अधिक बल
* ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों के प्रयोग को प्रोत्साहन
Notes -
योजना अवकाश तीन बार-
* ( 1966- 1969 )
* ( 1979- 1980 )
* ( 1990 - 1992 )
8- आठवीं पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1992 - 1997 )
* उद्देश्य - मानव संसाधन का विकास करना
* मॉडल - मनमोहन राव मॉडल ( LPG मॉडल )
* उदारीकरण को प्रोत्साहन
* सरकार की भूमिका को कम करने के लिए विनिवेश को प्रोत्साहन l
* सेवा क्षेत्र का विस्तार
* पूंजी बाजार के उचित नियमन के लिए SEBI को दिया गया l
* सर्विस टैक्स की शुरुआत l
* लाइसेंस प्रणाली एवं कोटा व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई l
9- नवमी पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 1997 - 2002 )
* रोजगार संवर्धन के लिए प्रौद्योगिकी के प्रयोग को प्रोत्साहन l
* कीमत स्थिरता के साथ आर्थिक समृद्धि पर बल l
* विदेशी विनियमन घर में उदारीकरण को प्रोत्साहन l
10- दसवीं आर्गनिक फार्मिंग योजना
* कार्यकाल - ( 2002 - 2007 )
* उद्देश्य - उदारीकरण का विस्तार करके आर्थिक विकास l
* इस योजना में राज्य स्तर पर भी लक्ष्यों को निर्धारित करने की रणनीति अपनाई गई l
* मौद्रिक नीति एवं राजकोषीय नीति में बाजार अनुकूलन परिवर्तन किया गया l
* आधारभूत संरचना के विकास के लिए निजी क्षेत्र को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया गया l
11 - ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 2007 - 2012 )
* उद्देश्य - समावेशी एवं सतत विकास
* स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना l
* द्वितीय हरित क्रांति के माध्यम से कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करना l
* पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों के प्रयोग को बढ़ावा देना l
12- 12वीं पंचवर्षीय योजना
* कार्यकाल - ( 2012 - 2017 )
* उद्देश - तीव्र समावेशी एवं सतत विकास
* निर्धनता एवं बेरोजगारी को कम करना l
* सामाजिक आर्थिक विषमता को न्यूनतम करना l
* 11वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों का विस्तार करना l